पाकुड़, दिसम्बर 29 -- अंचल क्षेत्र के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक की एमडीओ कोल कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (डीबीएल) ने क्षेत्र के विस्थापित गांव कठालडीह में डीबीएल द्वारा संचालित महर्षि मेंहीं आदिवासी कल्याण इंग्लिश स्कूल में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सीएसआर योजना के तहत स्कूली बच्चों के बीच स्कूली कीट बैग व खिलौने का वितरण किया। कार्यक्रम में कठालडीह गांव के ग्राम प्रधान नायकी सोरेन एवं डीबीएल के प्रोजेक्ट हेड एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग व खिलौने का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एवीपी ब्रजेश कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोल कंपनी डीबीएल द्वारा परियोजना से विस्थापित हुए कठालडीह ...