जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा मंगलवार को भारतीय ज्ञान प्रणाली (इंडियन नॉलेज सिस्टम ) पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जमशेदपुर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं प्राचार्यों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें ओडिशा से आए दिलीप मंगराज, गवर्निंग बॉडी सेक्रेटरी सतीश सिंह, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता तथा उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल की गरिमामयी उपस्थिति रही।स्वागत भाषण में प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और मूल्यपरक शिक्षा को सुदृढ़ करती है। कार्यक्रम का कुशल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा भारती द्वारा किया गय...