जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर। डीबीएमएस कॉलेज में सोमवार को रोटेक्ट क्लब ऑफ डीबीएमएस कॉलेज की ओर से क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगापुर से आए साहित्यकार बिनोद दुबे ने क्रिसमस ट्री को सितारों से सजाकर समारोह का शुभारंभ किया। यह आयोजन मुख्य रूप से मस्ती की पाठशाला (टाटा स्टील), कदमा के छात्रों के लिए समर्पित रहा। समारोह के दौरान कॉलेज के बीएड छात्रों द्वारा कैरोल गीत, लघु नाटिका और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण उल्लास, आनंद और आध्यात्मिकता से भर गया। इस अवसर पर मस्ती की पाठशाला के 56 छात्रों को फूड पैकेट और आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.