मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विशेष अनन्य दुष्कर्म व पॉक्सो कोर्ट-3 में मंगलवार को नेटवर्किंग कंपनी डीबीआर मामले की सुनवाई की गई। इसमें गवाही के लिए मामले की जांच कर रहे अहियापुर थाने के अपर थानेदार जीतेंद्र महतो पेश हुए। कोर्ट में उनका आंशिक बयान दर्ज किया गया है। उनका बयान पूर्ण होने के बाद उसपर बहस होगी। बचाव पक्ष की ओर से आईओ से सवाल किए जायेंगे। पीड़िता और पांच महिला गवाहों के बयान के बाद अब पुलिस की गवाही शुरू कराई गई है। इसमें अगली तारीख दो अप्रैल तय की गई। इस तिथि पर आईओ फिर से न्यायालय में अपना बयान दर्ज करायेंगे। मीनापुर की युवती ने अपने गवाही में कहा था कि वह डीबीआर के हाजीपुर कार्यालय में काम करती थी। उसी कार्यालय में सारण की पीड़िता भी काम करती थी। वह और आरोपित तिलक साथ में ही रहते थे। सीवान की युवती न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.