नई दिल्ली, जनवरी 28 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही बुधवार को संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने बुधवार सुबह संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। अपने अभिभाषण के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते कुछ चुनौतियों पर भी बात की। द्रोपदी मुर्मू ने कहा है कि डीपफेक और फेक न्यूज जैसे अपराध लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। राष्ट्रपति ने इस कहा है कि आज AI के दुरुपयोग को देखते हुए इस विषय पर गम्भीर होने की जरूरत है। उन्होंने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "डीपफेक, मिसंफॉर्मेशन और फेक कंटेंट, लोकतंत्र में सामाजिक सौहार्द और जनता के विश्वास के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इस गंभीर विषय पर संसद को मिलकर विचार करना चाहिए।"ऑपरेशन सिंदूर से स...