नई दिल्ली, फरवरी 14 -- इंट्रो टी-20 विश्व कप में आखिर वो दिन आ गया जब नई दिल्ली से इस्लामाबाद तक करोड़ों खेल प्रेमियों की धड़कनें बढ़ी होंगी। कोलंबो में रविवार को भारत-पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी तो अंकों से ज्यादा प्रतिष्ठा दांव पर होगी। मैदान के बाहर की सरगर्मियों ने इस मैच को और बड़ा बना दिया है। कब और कहां शाम 7 बजे प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स, जियोहॉटस्टार सबसे बड़ा मुकाबला 40 से 50 करोड़ लोग एक साथ देखते हैं। भावनाएं चरम पर होती हैं। 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा दांव पर। सबसे बड़ा सवाल अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं। फिलहाल टीम प्रबंधन ने पत्ते नहीं खोले। ऐसे में संशय कायम है। सबसे बड़ी चिंता बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने चार घंटे गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सबसे बड़ी आशंका...