देवरिया, अगस्त 18 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समाजसेवी डीपी यादव के पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। उद्योग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि कर्म ही व्यक्ति को महान बनाता है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि जिसका सम्पूर्ण जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित रहे, वह हमेशा याद किया जाता है। आयोजक गोपाल जी यादव ने कहा कि परिवार के साथ ही समाज व देश के लिए कुछ करने वाले का अनुसरण ही हमेशा किया गया है। कार्यक्रम को बेचू चौधरी,मार्कण्डेय मिश्र, दिग्विजय नाथ तिवारी, रंजना भारती, प्रभा भारती, हरेराम आर्य, मालवीय प्रसाद निर्मल, सुनीता राजभर, ध्रुव कुमार गुप्ता, बाबूलाल यादव, मंजूर आलम आदि ने सम्बोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...