लखनऊ, नवम्बर 11 -- सचिवालय में 56 अनुभाग अधिकारियों की पदावनति के बाद मंगलवार को अनुभाग अधिकारी के खाली पदों पर पदोन्नति के लिए समीक्षा अधिकारियों की डीपीसी हुई। कुल 216 को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई। 144 समीक्षा अधिकारियों का वर्ष 2023 में चयन वर्ष बदले जाने और उसके बाद कोर्ट के आदेश पर इन्हें पुराना चयन वर्ष वापस किए जाने की वजह से सोमवार को 56 अनुभाग अधिकारियों को पदावनत किया गया था। कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा, मुकेश गुप्ता और मानस मुकुल त्रिपाठी आदि ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने और डीपीसी के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.