बुलंदशहर, फरवरी 6 -- डीपीबीएस कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक मार्गदर्शन, करियर निर्माण के उद्देश्य से स्टूडेंट काउंसिल समिति का गठन किया गया। शुक्रवार को डीपीबीएस कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल समिति के गठन में प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी शिक्षण संस्था की आत्मा होते हैं। जब छात्र आगे बढ़ते हैं, तभी संस्था प्रगति करती है। स्टूडेंट काउंसिल समिति केवल मार्गदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वास का सेतु है, जिससे छात्र बिना संकोच अपने मन की बात साझा कर सकें। डॉ. यजवेंद्र कुमार ने कहा कि अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मनियंत्रण छात्र के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। स्टूडेंट काउंसिल समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों को भय से नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से जोड़ना है, ताकि वे अपनी शैक्षणिक, मानसिक एवं व्यक्तिगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.