बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- डीपीबीएस कालेज में प्रो. नाजिया तरन्नुम ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिशन एवं पराबैंगनी के बारे में व्याख्यान दिया। शुक्रवार को डीपीबीएस कालेज के प्राचार्य प्रो. जी.के सिंह के निर्देशन में रसायन विभाग द्वारा एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ से आई प्रो. नाजिया तरन्नुम ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिशन एवं पराबैंगनी की व्याख्या करते हुए बताया कि जब कोई अणु प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करता है, तो उसके इलेक्ट्रॉन निम्न ऊर्जा स्तर से उच्च ऊर्जा स्तर में पहुंचते हैं। इस प्रक्रिया को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिशन कहते हैं। उन्होंने बताया कि इन ट्रांजिशनो का प्रकार अणु में उपस्थित बान्डिंग तथा नान बान्डिंग इलेक्ट्रानों पर निर्भर करता है। कार्यक्रम में डा.पीके त्यागी, प्रो आर.के अग्रवाल, प्रो....