सीतामढ़ी, दिसम्बर 7 -- बाजपट्टी। पुपरी-सुरसंड पथ में रसलपुर बाजार के समीप शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित कार सड़क के किनारे लगे लोहा के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक बिजली का पोल भी टूटकर झूल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात्रि करीब 11 बजे टकराने की तेज आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। टक्कर इतना जोरदार था कि लोहा का पोल जमीन से उखड़कर दूर जा गिरा। एकत्रित लोगों ने कार का पिछले शीशा को फोड़कर कार में फंसे छह लोगों को बाहर निकाला। संयोग की बात यह थी कि किसी भी व्यक्ति गंभीर चोटें नही आई थी। वें सभी गाड़ी घटनास्थल पर छोड़कर चले गए। गाड़ी में बिहार सरकार डीपीओ मधुबनी का बोर्ड लगा है। समाचार प्रेषण क्षतिग्रस्त गाड़ी घटनास्थल पर ही खड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.