पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विभागीय और जिला पदाधिकारी के दिशानिर्देश के आलोक में सोमवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा द्वारा बाल विकास परियोजना पूर्णिया ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों क्रमशः 106,107,108,116 तथा 237) पर एफआरएस के साथ किए जा रहे टीएचआर वितरण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सेविकाओं को निर्देशित किया कि केंद्र पर पोषण ट्रैकर में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को एफआरएस के माध्यम से ही सूखा राशन, गर्म पका भोजन दिया जाना है। समीक्षा के दौरान केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, सुबह का नाश्ता मेनू अनुसार देने, एफआरएस शत प्रतिशत करने और बिजली एवं पानी का कनेक्शन आंगनबाड़ी केंद्रों पर लेने तथा सभी पंजियों को केंद्र पर रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई त्...