बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। सीडीओ की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई बैठक में डीपीओ, बीएसए, डीएसओ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार और डीपीआरओ को निर्धारित प्रारूप पर फैमिली आईडी की सूचना उपलब्ध कराते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था। 20 दिसंबर तक न ही इन अधिकारियों ने निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराई न ही फैमिली आईडी बनाने की कार्रवाई की। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार 11:00 बजे इन सातों अधिकारियों को बैठक के लिए तलब किया है। उक्त बैठक में निर्धारित प्रारूप पर सूचना और अभी तक जिन कर्मचारियों की फैमिली आईडी बनाई गई उसके विवरण के साथ प्रतिभाग करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...