कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। डीपीएस कल्याणपुर से धनऊपुरवा तक बिछाई जा रही सीवर लाइन बनाने का काम 60 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। शेष कार्य अविलंब पूरा करने के निर्देश नगर आयुक्त ने दिए। गुरुवार को नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन सीवरेज परियोजना की समीक्षा कर रहे थे। कल्याणपुर से धनऊपुरवा आईपीएस तक 1000 एमएम की 4350 मीटर सीवर लाइन बिछाया जाना था। इसमें 2450 मीटर कार्य पूरा कर लिया गया है। मैनावती रोड पर सीवर लाइन बिछाए जाने का कार्य चल रहा है। इसी प्रकार नारामऊ व लखनपुर एसपीएस का सिविल कार्य पूण हो चुका है। सीवर लाइन बिछाए जाने के बाद रोड मरम्मत कार्य 5720 मीटर के सापेक्ष 4000 मीटर ही हुआ है। शेष कार्य अविलंब कराने के निर्देश जल निगम नगरीय के अभियंता को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...