किशनगंज, नवम्बर 22 -- किशनगंज। संवाददाता जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा किशनगंज शहर के हलीम चौक, पुराना खगड़ा स्थित डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) में विद्यालय के सहयोग से शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक आसिफ इकबाल एवं प्राचार्या फरहीन इकबाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ शतरंज सहित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव है, जो वर्तमान समय की प्रमुख आवश्यकता है। जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा आयोजन सचिव एवं चेस क्रॉप्स के प्रमुख...