रांची, नवम्बर 14 -- रांची। डीपीएस रांची में राउंड टेबल-160 और लेडीज सर्कल-98 के सहयोग से शुक्रवार को बाल दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों के लिए अनेक रोचक व मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया। प्राचार्या डॉ जया चौहान ने पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राइमरी विंग के शिक्षकों द्वारा स्पेशल एसेंबली प्रस्तुत की गई। शिक्षकों ने मधुर गीत प्रस्तुत किए, भावपूर्ण कविता पाठ किया और स्पोर्ट्स फैकल्टी द्वारा संचालित एरोबिक्स प्रदर्शन ने वातावरण को उत्साह से भर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...