रांची, नवम्बर 28 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन इंटर स्कूल अंडर-16 टूर्नामेंट में बाघवार अकादमी ने डीपीएस रांची को 10 विकेट से हराकर शुक्रवार को शानदार जीत दर्ज की। गोल चक्कर मैदान पर खेले गए 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनरों ने दमदार शुरुआत की। कौशल कुमार ने 15 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए, जबकि रितेश साहू ने नाबाद 45 रन जोड़े। दोनों ने 143 रनों की साझेदारी कर 20.1 ओवर में मैच अपने नाम किया। इससे पहले डीपीएस रांची की टीम 30 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। हिमांशु महली ने तीन विकेट, जबकि कप्तान जियाउल हक और आदर्श राज ने 2-2 विकेट लिए। टीम ने निदेशक अशोक बाघवार, प्राचार्य अरुण बाघवार और कोच अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...