रांची, फरवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व शुभेच्छा आशीर्वाद समारोह का आयोजन सोमवार को किया। प्राचार्या डॉ जया चौहान ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के साथ परीक्षा का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं सिर्फ स्मरण शक्ति की परीक्षा नहीं होतीं, बल्कि वर्षों की सीख से विकसित अनुशासन, परिश्रम और चरित्र का प्रतिबिंब होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं पर विश्वास रखने, एकाग्र रहने, तनाव को विवेकपूर्ण ढंग से संभालने व ईमानदारी और कठिन परिश्रम के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ चौहान ने यह भी कहा कि सफलता अंकों से नहीं मापी जाती, बल्कि ईमानदारी और दृढ़ता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने का साहस ही सच्च...