बिजनौर, फरवरी 2 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिजनौर में रविवार को 'आर्ट स्प्लैश प्रतियोगिता' का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में निहित रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। यह आयोजन विद्यार्थियों को कला के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का एक सशक्त मंच प्रदान करने में पूर्णत: सफल रहा। इस प्रतियोगिता में बिजनौर के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को आयु वर्ग के अनुसार चार समूहों में विभाजित किया गया। जिससे प्रतिभागियों को उनकी आयु के अनुरूप विषयों पर चित्रांकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। ग्रुप अ (3 से 5 वर्ष) के नन्हे कलाकारों ने नेचर ब्लूम्स विषय पर रंगों के माध्यम से ...