चक्रधरपुर, दिसम्बर 23 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर विधायक जगत माझी उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा लगाये गये मॉडल का परिदर्शन किया और भविष्य के वैज्ञानिकों का हौसला अफजाही किया। मौके पर इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल की कक्षा एक से12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में शामिल होकर एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल बनाए। जहां पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान, जल संरक्षण, मानव संरचना, यातायात व्यवस्था इत्यादि पर एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रतियोगिता में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.