देहरादून, दिसम्बर 23 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विंटर कार्निवल-2025 का आयोजन किया गया। क्रिसमस की खुशियों से सजे इस उत्सव का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल और प्रधानाचार्य बीके सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया।विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी और आकर्षक स्टॉलों से सजा रहा। कार्निवल में फूड कोर्ट, फन एवं एडवेंचर जोन विशेष आकर्षण रहे, जहां पिज्जा, बर्गर सहित विभिन्न व्यंजन तथा ज़िपलाइनिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, पेंटबॉल, वीआर गेम्स, ट्रैम्पोलिन पार्क और हॉरर हाउस जैसी गतिविधियों ने बच्चों व अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...