रांची, जनवरी 30 -- रांची। डीपीएस रांची में शुक्रवार को 10वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतरता और सकारात्मकता के साथ परीक्षा देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने परीक्षाओं को परिश्रम और चरित्र का प्रतिबिंब बताया। इस दौरान छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और संगीत व खेलों का आनंद लेते हुए स्कूल की यादों को कैमरों में कैद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...