रुद्रपुर, दिसम्बर 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। फायरमैन नवल प्रभात, भुवन कुमार एवं चालक उमेश हरड़िया ने विद्यार्थियों को आग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान दी। विद्यार्थियों को आग को नियंत्रित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। संसाधन व्यक्तियों ने आपात स्थिति में धैर्य बनाए रखने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करने के महत्व पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में फायर एक्स्टिंग्विशर के सही उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि आज के समय में अग्नि सुरक्षा और आपात तैयारी के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार...