उन्नाव, फरवरी 14 -- उन्नाव। डीपीएस में ग्रैंड पेरेंट्स पिकनिक का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी के लिए आयोजित कार्यक्रम में खेल, गीत-संगीत, प्रतियोगिताएं, अन्ताक्षरी व अन्य गतिविधियां कराई गईं। रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। मेडिकल कैम्प में डॉ. बीके सिंह, डॉ. पारुल सचान, डॉ.नदीम अहमद, डॉ. राजीव भाटिया ने मरीज देखे। प्रधानाचार्य नीति खन्ना, शिक्षिका हिना मुश्ताक आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...