रांची, फरवरी 1 -- रांची। डीपीएस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रविवार को कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया गया। पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 95 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। कुछ अभ्यर्थी स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। परीक्षा के साथ ही विद्यालय के विवेकानंद सभागार में पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने पाठ्यक्रम संरचना, मूल्यांकन प्रणाली, अनुशासन नीति और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...