बोकारो, दिसम्बर 22 -- डीपीएस बोकारो के प्रांगण में सोमवार को वार्षिक स्कूल पिकनिक का आयोजन किया गया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) में बच्चों को आनंदयुक्त व तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस पिकनिक श्रृंखला के समापन पर स्कूल परिसर उत्साह और स्फूर्ति के अनूठे रंग में रंगा नजर आया। स्कूल का मैदान सिर्फ खेल का मैदान नहीं, बल्कि खुशियों का ठिकाना बना हुआ था। रंग-बिरंगे पताकों और आकर्षक छोटे-छोटे तंबुओं से सजे परिसर में बच्चों का कोलाहल संगीत की तरह गूंज रहा था। अपनी मनपसंद रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। कोई बैडमिंटन की रैकेट थामे था, तो कोई क्रिकेट और फुटबॉल के शॉट्स लगा रहा था। कहीं दोस्तों के साथ पकड़म-पकड़ाई की दौड़ थी, तो कहीं मिक्की माउस झूले पर चढ़ने के लिए बच्चों की ल...