बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो। डीपीएस बोकारो के विद्यार्थी शुक्रवार को देश के दूरद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा 2026 के लाइव सेशन का साक्षी बने। विद्यालय के कालिदास कला भवन के साथ-साथ विभिन्न कक्षाओं में भी चलाए जा रहे लाइव शो को देखते हुए बच्चों ने परीक्षा के साथ-साथ जीवन में भी कामयाबी का मंत्र सीखा। छात्र-छात्राओं ने तनावमुक्त होकर एवं आनंदयुक्त वातावरण में परीक्षा देने के कई गुर सीखे। प्रधानमंत्री के साथ इंटरैक्टिव सेशन में बच्चों ने खास तौर से परीक्षा की तैयारी के पैटर्न में समयानुसार बदलाव लाने, लेसन का बोझ न बने, इसके लिए सेल्फ स्टडी की मदद से शिक्षकों से एक कदम आगे निकलने, संपूर्ण सिलेबस की पढ़ाई, खेल और पढ़ाई में संतुलन, शिक्षा को जीवन बनाने का माध्यम समझने, समय-प्रबंधन, जीवन-कौशल सहित कई महत्वपूर्ण टिप्स सीखे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.