बोकारो, फरवरी 13 -- वार्षिक व बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन के उपलक्ष्य में डीपीएस बोकारो में गुरुवार को सत्रांत विशेष एसेंबली आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राइमरी व सीनियर दोनों ही इकाइयों में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झड़ी लगा दी। गीत-संगीत, नृत्य, वाद्य-वादन से उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर विंग में इसकी शुरुआत विद्यार्थियों ने प्रेरणा-गीत नई डगर नया सफर... के समूह-गान से की। इसके बाद कुंवर शौर्य ने सुविचार, तो साक्षी ने समाचार की प्रस्तुति दी। इसके बाद भगवान की शिव की भक्ति और शक्ति को दर्शाते हुए आशुतोष शशांक शेखर... के सुमधुर सामूहिक गायन में शिव तांडव स्तोत्र का सुंदर सम्मिश्रण प्रस्तुत किया। बसंत ऋतु और फागुन के आगमन को उत्सव और भारत की ...