बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो के छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा की ऐसी चमक बिखेरी कि सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। लिटिल स्टार कॉन्टेस्ट में सुर, ताल और रंगों का अद्भुत संगम दिखा। तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी मंच पर नन्हे सितारों के रूप में उतरे व गायन-वादन और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। नृत्य व संगीत में जिस अंदाज में रूहदारी, बारीकी और परिपक्वता से साथ उन्होंने सुर, ताल और लय पर अपनी पकड़ दिखाई, उसने सभी का मन मोह लिया। नवण्या चिदार ने सिंथेसाइजर (कीबोर्ड) पर पहला स्थान प्राप्त किया। अरुणाव रॉय ने दूसरे और कुमार आलेख तबले पर तीन ताल बजाकर तृतीय स्थान पर रहे। एकल गायन में श्रेया झा ने प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर द्रुष्टि मधु व तीसरा स्थान अनमोल कुमार ने जीता। नृत्य में सिया के...