इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्तर प्रदेश स्टेट क्वान की डो चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन के साथ कुल 14 मेडल अपने नाम कर लिए। इसमें आराध्या कुशवाहा ने अंडर 17 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता तो मिष्ठी ऐलानी ने अंडर 22 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। वहीं युविका सिंह ने अंडर 26 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल और अनाया कुशवाहा ने भी अंडर 30 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। अंशिका यादव ने 25 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल, नमन ने अंडर 27 किलो भार वर्ग चिल्ड्रन केटेगरी में गोल्ड मेडल जीत लिया। आराध्या नग्याच ने अंडर 36 किलो भार वर्ग चिल्ड्रन केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता, मेंघांश यादव ने अंडर 38 किलो भार वर्ग सब जूनियर केटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल, इशित कुमार ...