हरिद्वार, दिसम्बर 7 -- डीपीएस दौलतपुर में वार्षिक महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और रामस्तुति के साथ हुआ। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विश्वंभर सिंह, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम, एमडी सिडकुल डॉ. सौरभ गहरवार और संदीप जैन का स्वागत प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव, निदेशक पीयूष जैन, अजय जैन और प्रो-वाइस चेयरमैन विकास गोयल ने किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने 'प्रकृति के रंग बचपन के संग' पर मनोहारी प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। इसके बाद 'पंचमहाभूतम' शीर्षक पर आकाश, वायु, जल, अग्नि और पृथ्वी तत्व को दर्शाते नृत्य ने प्रकृति की महत्ता को सजीव रूप से प्रस्तुत किया। 'सत्य, तप, दया, दान' आधारित चार युगों की नृत्य-नाटिका के माध्यम से सामाजिक मूल्यों और आधुनिक समय में परिवारिक बंधनों के क्षरण पर प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.