देहरादून, जनवरी 31 -- सजग इंडिया एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में युवा संवाद का आयोजन किया।कार्यक्रम में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सदस्य ललित जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, पहचान और आत्मबल को कमजोर कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे को किसी भी समस्या का समाधान मानना एक गंभीर भूल है, क्योंकि यह समस्याओं को कम करने के बजाय और बढ़ा देता है। साफ सोच, मजबूत इच्छाशक्ति और सही निर्णय क्षमता ही जीवन में आगे बढ़ने का आधार है।सामाजिक कार्यकर्ता ममता पांगती नागर ने कहा कि खाली समय और गलत संगत युवाओं को नशे की ओर धकेलती है। उन्होंने खेल, संगीत, कला, लेखन, योग और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.