बोकारो, दिसम्बर 25 -- डीपीएस चास के खेल मैदान में बुधवार को विद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा-2025 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे खिलाड़ियों की मुस्कान, जोश और आत्मविश्वास ने पूरे विद्यालय परिसर को खेलमय वातावरण से भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप शिंदे उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार झा शामिल रहे। इस दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चारों सदनों गंगा, जमुना, चेनाब और सतलज के बच्चों ने प्रतिभागिता निभाई। जिनमें तीसरी कक्षा के प्रणव प्रकाश, अवंतिका पांडेय तथा पांचवीं कक्षा के प्रशांत राज और कनक शाही को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने रंगीन गुब्ब...