बोकारो, जुलाई 5 -- भारतीय सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों का अनुभव कराने के उद्देश्य से डीपीएस चास बोकारो में स्पिक मैके का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बनारस घराना के प्रसिद्ध तबला वादक प्राणगोपाल बंदोपाध्याय व सितार वादक सुप्रतीक सेन गुप्ता ने विद्यार्थियों को समृद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कर्यक्रम में उन्होंने भारतीय संगीत व रागों की महत्ता से परिचित कराते हुए सरगम के सात सुरों की जानकारी दी। सितार और तबले की युगलबंदी ने सभी विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...