रांची, अगस्त 11 -- रांची। डीपीएस रांची के पूर्व छात्र राकेश कुमार (बैच 2018) ने 69वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 40वीं रैंक प्राप्त की है। राकेश को सुपरिटेंडेंट ऑफ प्रिजन के लिए नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में पूर्णिया सेंट्रल जेल में सेवाएं दे रहे हैं। डीपीएस रांची से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद राकेश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक की पढ़ाई की, जहां उन्होंने 2021 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ जया चौहान ने कहा कि राकेश की उपलब्धि पूरे डीपीएस रांची परिवार के लिए गर्व का क्षण है। एक मेहनती छात्र से लेकर उच्च पदस्थ सिविल सेवक तक का उनका सफर उनके धैर्य, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.