बोकारो, मार्च 28 -- सत्र 2024-25 की परीक्षाओं के बाद परिणाम आने तक की अवधि में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने समय का बेहतरीन तरीके से सदुपयोग किया। बैगलेस डेज के क्रम में विद्यालय के कंपोजिट स्किल लैब में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप के दौरान 10 दिनों की अवधि में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक कुशलता का परिचय देते हुए 40 से अधिक रोबोट बना डाले। इसके समापन पर गुरुवार को इन सबकी प्रदर्शनी लगाई गई और इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत भी रोबोट ने हाथ हिलाकर व अभिवादन-संदेश के साथ किया। प्रोटोटाइप ये रोबोट सामान ढोने से लेकर आग बुझाने तक में सहायक हैं। कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 35 विद्यार्थियों ने इस कैंप में भाग लिया और रोजाना पूरी तन्मयता से शामिल होकर रोबोटिक्स के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.