लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'वॉयला क्रिसलिस' शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रैंड फिनाले, स्कूल के रॉक बैंड के अलावा बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पूर्व छात्रों के अभिभावकों ने सम्मान के प्रतीक बैज पहनकर कार्यक्रम का आगाज किया। मधुर धुनों के बीच स्कूल की प्रधानाचार्या रूपम सलूजा ने स्कूल की उपलब्धियां गिनाईं। समारोह की मुख्य अतिथि महिला कल्याण विभाग के निदेशक संदीप कौर, सुपरहाउस एजुकेशन फाउंडेशन के प्रो-वाइस चेयरपर्सन मुख़्तारुल अमीन, निदेशक नौशीन शादाब और शाहिना अमीन समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...