धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में शनिवार को एआई व रोबोटिक्स प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा तीन से कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रोबोट मॉडल, ऊर्जा और जल संरक्षण के लिए स्मार्ट एआई समाधान, भूकंप और बाढ़ डिटेक्टर, स्मार्ट सुरक्षित घर, स्मार्ट सिंचाई योजनाएं, स्मार्ट शहरों के लिए स्वचालित स्ट्रीट लाइट और काम को स्मार्ट तरीके से स्वचालित करने वाले कई अन्य उपकरण प्रदर्शित किए गए। प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने बताया कि छात्रों ने बेहतर मॉडल बनाए हैं। एआई के विकास की अवधारणा को मनोरंजक दिमागी खेलों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...