नई दिल्ली, अगस्त 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार से दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के मैच शुरू हो गए हैं। यह मैच 31 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक खेले जाएंगे। इस दौरान स्टेडियम के आसपास वाहनों का दबाव अधिक रह सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस की ओर से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह मैच शुरू होने एवं खत्म होने के दौरान स्टेडियम के आसपास की सड़कों का इस्तेमाल करने से बचें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दोपहर 1 बजे स्टेडियम में मैच देखने के लिए आने वाले दर्शक जुटने लगेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए मैच के दौरान कुछ रास्तों पर डायवर्जन रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे रास्तों को यातायात के लिए प्रतिबंधित भी किया जा सकता है। इनमें बहादुरशाह जफर मार्ग और जवाहर ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.