किशनगंज, फरवरी 4 -- दिघलबैंक। तुलसिया हाई स्कूल मैदान में चल रहे प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट (डीपीएल) का दूसरा लीग मैच मंगलवार को सिंघीमारी और दहीभात पंचायत की टीम के बीच खेला गया। खेल की शुरुआत से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंघीमारी की टीम ने आक्रामक और संतुलित बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सिंघीमारी की ओर से इकबाल आलम ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 68 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। मैदान के चारों ओर लग रहे लंबे-लंबे शॉट्स ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दहीभात की टीम सिंघीमारी की कसी हुई और अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.