रांची, फरवरी 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की राज्य कमेटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) जामताड़ा द्वारा की गई कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की है। महासंघ के महामंत्री सुनील साह ने कहा कि डीपीएम जामताड़ा द्वारा वहां के सात ऑफिस ब्वॉय को उनके पद को पदावनति कर ऑफिस ब्वॉय से स्वीपर पद कर दिया है। जेएसएलपीएस की बिना अनुमति से ही उनलोगों के बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर भी रोक लगा दी गई, जो अन्यायपूर्ण व नियमविरुद्ध है। महासंघ ने डीपीएम जामताड़ा को अविलंब जामताड़ा से हटाने की मांग की है। महासंघ ने कहा कि सातों ऑफिस ब्वॉय की नियुक्ति जेएसएलपीएस के दिशा-निर्देश के तहत ही की गई है। साह ने कहा कि जेएसएलपीएस ने इन सभी के वेतन में भी काफी अंतर और भेदभाव करके रखा है। मुख्यालय रांची में...