पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- पीलीभीत। ओएसआर खाते न खुलवाने में लापरवाही बरतने में डीपीआरओ रोहित भारती ने सात ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस भेजकर दिसंबर माह का वेतन रोक दिया है। इसमें ललौरीखेड़ा से तौलेराम, मरौरी से रिजवान अहमद, पूरनपुर से धर्मपाल, मंजुल मिश्र, ब्रजेश कुमार, अखिलेश गुप्ता आदि थे। डीपीआरओ ने बताया की जब तक खाते नही खुल जाते है तब तक वेतन नही जारी किया जाएगा। ओएसआर खाते संचालन न करने में लापरवाही बरती गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...