पीलीभीत, अगस्त 5 -- पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे गांवों में बाघ-मानव वन्यजीव हमले से जागरूक रहने के लिए पंचायती राज विभाग स्तर से जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। गांव के ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय पर प्रचार सामग्री चस्पा की जाएगी। इसी श्रृंखला में डीपीआरओ रोहित भारती ने वन एवं वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डीके को पत्र भेजर प्रचार सामग्री दिए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...