अलीगढ़, अप्रैल 8 -- जवां व धनीपुर, गंगीरी विकास खंड में बिना सूचना के चल रहे थे अनुपस्थित अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता जिला पंचायतराज अधिकारी मो. राशिद ने दो सफाई कर्मचारियों को बिना सूचना लंबे समय से गैर हाजिर रहने पर निलंबित कर दिया है। दोनों का वेतन भी लंबे समय से रुका है। जिला पंचायतराज अधिकारी के मुताबिक विकास खंड जवां के गांव परतापुर में कैलाश नाम के सफाई कर्मचारी की तैनाती थी। डेढ़ माह से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। लेकिन जवाब नहीं आया। सहायक विकास अधिकारी से मामले में आख्या मांगी गई थी। कई माह से वेतन रोका गया है। दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर कैलाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा धनीपुर व गंगीरी विकास खंड के गांव जुलूपुर सिहौर में तैनात सफाई कर्मचारी मुकेश को भी बिना सूचना के गैर हाजिर रहने पर तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.