भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर। जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) विकास कुमार को नये अधिकारी के पदस्थापन तक जिला खनन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूर्व जिला खनन पदाधिकारी महेश्वर पासवान 31 दिसंबर को ही सेवानिवृत्त हो गए थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विभाग के स्तर से किसी नजदीकी जिले के जिला खनन पदाधिकारी को प्रभार देने या नये पदाधिकारी के पदस्थापन का पत्र जारी नहीं हुआ है। इसलिए स्थानीय व्यवस्था के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने डीपीआरओ को अतिरिक्त प्रभार दिया है। डीपीआरओ अभी एनडीसी के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...