बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव ने डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उप निदेशक पंचायत को डीपीआरओ के मुख्य कार्यालय में कोई नहीं मिला। इसके उलट सभी संविदा कर्मी मौके पर मौजूद मिले। नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी आने वाले कर्मियों को समय अंकित करते हुए हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया। डीडीपी समरजीत यादव ने डीपीआरओ कार्यालय में कार्य विभाजन, अभिलेखों का रखरखाव, चेक इशू रजिस्टर, स्टाक बुक, डेड स्टाक, लागबुक, एसीआर, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सेवानिवृत्त के पावकों का भुगतान, पंचायत भवन निर्माण की स्थिति, स्ट्रीट लाइट की स्थिति, व्यक्तिगत शौचालय, ओडीएफ प्लस की स्थिति आदि के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.