फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने मंगलवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान चार कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। साथ ही अभिलेख और पंजीकरण सुव्यवस्थित नहीं रखने पर अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सर्वप्रथम कार्यालय में रखी उपस्थिति पंजिका को देखा। जिसमें दया शंकर, अवनीश, नीलोफर, सरोज कुमारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। संबंधित कर्मचारियो का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा शिकायती पत्रावली एवं पंजिका नहीं मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य को निर्देश दिए कि उच्च न्यायालय में जो भी लंबित प्रकरण है, उनका समय से शपथ पत्र दाखिल किया जाए। जिन ग्राम पंचायत सचिवों की तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.