छपरा, सितम्बर 13 -- तरैया, एक संवाददाता। डीपफेक से पीएम की तस्वीर को अश्लील तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले सारण के एक युवक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपित युवक तरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव का चंदेश्वर शर्मा का पुत्र धनंजय शर्मा बताया जाता है। दिल्ली के स्पेशल सेल में पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ 10 सितंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी । बताया गया है कि उक्त युवक दिल्ली से फरार होकर बिहार आ गया और अपने घर में छिपा था। दिल्ली से फरार युवक की पहचान करने के बाद पुलिस ने तरैया पुलिस से सम्पर्क साधा । उसकी खोज में पहुंची पुलिस ने तरैया पुलिस के सहयोग से नंदनपुर गांव में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया ।उक्त युवक ने एआई की मदद से पीएम की डीपफेक तस्वीर बनाई और एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.