एटा, फरवरी 10 -- सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने कहा की इंटरनेट आज के युग की अनिवार्यता बन चुका है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्षवर्धन मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से एआई के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जहां एआई शिक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है। इसके जरिए फैल रहे डीपफेक और डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों से सावधान रहने की भी आवश्यकता है। सीओ साइबर क्राइम संजय कुमार सिंह ने बताया कि इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें। उन्होंने आगाह किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति मे...