नई दिल्ली, फरवरी 16 -- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को डीपफेक और एआई के दुरुपयोग से निपटने के लिए तकनीकी और कानूनी समाधानों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत इस मुद्दे पर 30 से अधिक देशों के साथ चर्चा कर रहा है, ताकि वैश्विक स्तर पर इसके समाधान निकाले जा सकें। वैष्णव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मोशन पिक्चर एसोसिएशन के चेयरमैन और सीईओ चार्ल्स रिवकिन के साथ 'एआई के युग में रचनात्मक भविष्य को प्रोत्साहन' विषय वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इसमें उन्होंने कहा कि गलत सूचना और डीपफेक समाज की नींव और संस्थाओं के बीच के भरोसे पर हमला कर रहे हैं। नवाचार तब तक एक जिम्मेदारी के बजाय बोझ है जब तक कि उसमें भरोसा न हो। यह भी बताया कि सरकार एआई से तैयार की गई सामग्री के लिए वॉटरमार्किंग और लेबलिंग को अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.